कवर्धा

चाचा की हत्या, 2 साल बाद आरोपी तेलंगाना से बंदी
12-Sep-2026 4:39 PM
चाचा की हत्या, 2 साल बाद आरोपी तेलंगाना से बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 12 सितंबर। कबीरधाम जिले के थाना कुकदूर पुलिस ने मारपीट के बाद हुई चाचा की हत्या में फरार आरोपी को तेलंगाना के सांगारेड्डी जिले से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 2 दिसंबर 2024 को ग्राम बैगापारा पोलमी (थाना कुकदूर) में विवाद के दौरान फूलसिंह बैगा ने अपने चाचा सुकलाल बैगा (55 वर्ष) पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

 3 दिसंबर 2024 को पुलिस ने मामला दर्ज किया। 17 दिसंबर 2024 की रात इलाज के दौरान सुकलाल बैगा की मृत्यु हो गई, जिसके बाद प्रकरण में हत्या की धारा 103(1) जोड़ी गई।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं थाना प्रभारी संतोष मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी के सांगारेड्डी (तेलंगाना) में होने की पुष्टि की।

पुलिस टीम ने सांगारेड्डी जिले के थाना गुम्माडीडाला क्षेत्र से आरोपी फूलसिंह बैगा को हिरासत में लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु जेएमएफसी न्यायालय पंडरिया में प्रस्तुत किया गया।


अन्य पोस्ट