कवर्धा

शादी का झांसा दे नाबालिग से रेप, आरोपी नागपुर से बंदी
20-Aug-2026 2:56 PM
शादी का झांसा दे नाबालिग से रेप, आरोपी नागपुर से बंदी

कवर्धा, 20 अगस्त। महिला थाना कबीरधाम पुलिस ने नाबालिग पीडि़ता की शिकायत पर रेप के फरार आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। महिला थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, 29 जून को पीडि़ता ने परिजनों के साथ उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि ग्राम कटंगी कला (थाना सिंघनपुरी जंगल) निवासी करन ध्रुवे ने अक्टूबर-नवंबर 2025 में पीडि़ता को विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके पश्चात आरोपी फरार हो गया था।

पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर महिला थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम), 87 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

 

तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नागपुर (महाराष्ट्र) में दबिश देकर आरोपी करन ध्रुवे (23 वर्ष, निवासी ग्राम कटंगी कला, वर्तमान पता धनगांव, जिला कबीरधाम) को 16 अगस्त को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट