कवर्धा

वृद्ध महिलाओं से चेन खींचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 बंदी
07-Aug-2026 3:14 PM
वृद्ध महिलाओं से चेन खींचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 7 अगस्त।  कबीरधाम पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज झपटमारी के मामलों का खुलासा करते हुए वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से आभूषण, नगदी व वाहन बरामद किए हैं।

कबीरधाम जिले में पिछले कुछ महीनों से वृद्ध महिलाओं को अकेला पाकर उनके गले से सोने-चांदी के आभूषण छीनने की घटनाएं सामने आ रही थीं। इस संबंध में थाना पिपरिया, थाना पांडातराई और चौकी पौड़ी में संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर जांच की जा रही थी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने या खपाने वाले तीन अन्य सहयोगियों को पकड़ा।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर, मुंह ढककर अलग-अलग गांवों में जाते थे और अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर आभूषण छीनकर फरार हो जाते थे। लूटे गए सोने के आभूषण अन्य आरोपियों को बेचे गए थे।

बरामद सामान-3 बाइक (अनुमानित कीमत 2,50,000 रु.), 6 ग्राम सोना (अनुमानित कीमत 90,000 रु.), 1,000 नकद, कुल जब्त मशरूका-3,41,000रु.।

गिरफ्तार आरोपियों में नैनदास बंजारे, मनोज जांगड़े, राधेलाल चतुर्वेदी,  बबला डहरिया,  खेलन डहरिया, नीतीश बंशे सभी निवासी बैहरसरी, चौकी पौड़ी, थाना बोड़ला हैं।


अन्य पोस्ट