कवर्धा

उपचार के बहाने युवती से रेप, आयुर्वेदिक चिकित्सक बंदी
18-Jul-2026 3:01 PM
उपचार के बहाने युवती से रेप, आयुर्वेदिक चिकित्सक बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 18 जुलाई। कबीरधाम जिले के थाना लोहारा क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने एक युवती से रेप के आरोपी आयुर्वेदिक चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन और एसडीओपी संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में की गई।

थाना लोहारा में दर्ज मामले के अनुसार, 14 जुलाई को प्रार्थी ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि बिडोरा स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सक बालक दास चंदेल ने उपचार करने के बहाने उसकी मानसिक रूप से अस्वस्थ पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों का संकलन करते हुए आरोपी बालक दास चंदेल निवासी ढोढमानवापारा को 15 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया।

 गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय कवर्धा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट