कवर्धा

सर्पदंश और करंट की चपेट में दो की मौत, पीडि़त परिवारों से मिलने माठपुर पहुंचे जनप्रतिनिधि
08-Jul-2026 6:06 PM
सर्पदंश और करंट की चपेट में दो की मौत, पीडि़त परिवारों से मिलने माठपुर पहुंचे जनप्रतिनिधि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 8 जुलाई। कबीरधाम जिले के ग्राम माठपुर में दो अलग-अलग हादसों में एक ग्रामीण और एक मासूम बच्चे के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने माठपुर पहुंचकर दोनों पीडि़त परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया और संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हरसंभव शासकीय व व्यक्तिगत सहयोग का आश्वासन दिया।

ग्राम माठपुर निवासी पवन बैगा की सांप के काटने से मौत हो गई, वहीं एक अन्य हादसे में 8 वर्षीय सरवन बैगा, पिता महगू राम बैगा, बिजली के चालू तार (करंट) की चपेट में आ गया, जिससे उसकी जान चली गई।

हादसे का शिकार हुए बैगा परिवारों के घर पहुंचे जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने परिजनों को ढांढस बंधाया और अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। इस दुख की घड़ी में सांत्वना देते हुए उन्होंने परिजनों से कहा कि पूरा समाज इस संकट के समय में उनके साथ खड़ा है और वे खुद को असहाय या अकेला न समझें।

मुलाकात के दौरान पीडि़त परिवारों को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया गया-इस अपूरणीय क्षति की भरपाई तो नहीं की जा सकती, लेकिन प्रशासन और व्यक्तिगत स्तर पर परिवारों को हर संभव मदद दिलाई जाएगी। सर्पदंश और आकाशीय बिजली/करंट से होने वाली जनहानि के मामलों में शासन द्वारा तय मुआवजा राशि और अन्य जरूरी शासकीय योजनागत लाभ पीडि़त परिवारों को जल्द से जल्द मिलें, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

20 आरक्षकों के तबादले

महासमुंद, 8 जुलाई। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक महासमुंद ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 20 आरक्षकों के तबादले एवं संबद्धता में बदलाव का आदेश जारी किया है। कल 7 जुलाई के आदेश अनुसार कई आरक्षकों को विभिन्न थानों में नई पदस्थापना दी गई है। जबकि कई जवानों को संबंधित थानों से संबद्ध एएनटीएफ  महासमुंद भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है ।

कि वे संबंधित कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यमुक्त कर कार्यभार ग्रहण कराएं तथा इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें।


अन्य पोस्ट