कवर्धा

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सीएचसी में पौधरोपण
03-Jul-2026 3:46 PM
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सीएचसी में पौधरोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 3 जुलाई । राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुकदूर में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पंडरिया ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वस्थ समाज के निर्माण के संबंध में अपनी बात रखते हुए पौधे रोपे।

साथ ही, उन्होंने उपस्थित लोगों से पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (कुकदूर मंडल) के महामंत्री यशवंत श्रीवास उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. स्वप्निल साधू, डॉ. श्वेता सोनी, होरीलाल यादव, बालकृष्णन साहू, सरोज भगत सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुकदूर के चिकित्सक और अस्पताल स्टाफ ने सम्मिलित होकर पौधे लगाए।


अन्य पोस्ट