कवर्धा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 27 जून। जिला मुख्यालय से लगे भोरमदेव थाना क्षेत्र के सरोदा बांध में नहाने गया एक युवक लापता हो गया। घटना के 24 घंटे बाद भी उसका पता नहीं चला है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है।
शुक्रवार को कवर्धा के निषाद पारा निवासी शुभम मल्हा पिता सोनू मल्हा दोस्तों के साथ नहाने के लिए सरोधा बांध गया था। बताया जा रहा है कि नहाते शुभम गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना के बाद से पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है, लेकिन अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है।
सरोदा बांध, जो कि कवर्धा जिले का एक प्रमुख जलाशय है, वहां हर साल बड़ी संख्या में लोग घूमने और नहाने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन गहराई और तेज पानी का बहाव कई बार हादसों का कारण बन जाता है।
फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रशासन की टीम पूरी सतर्कता के साथ काम कर रही है।