कवर्धा

देवसरा में सुनी मोदी के ‘मन की बात’
01-Jun-2026 3:38 PM
देवसरा में सुनी मोदी के ‘मन की बात’

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 1 जून। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के कुकदुर मंडल अंतर्गत ग्राम देवसरा के बूथ क्रमांक 66 में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड सुना गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों की बैठक भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम के बाद आयोजित जन चौपाल और टिफिन बैठक में ग्रामीणों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान बकेला डायवर्सन निर्माण से संबंधित मांग भी उठाई गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीणों की मांग को संबंधित अधिकारियों और उच्च स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के ईरकभट्टी, अनिमेष, मल्हार की ताम्र पट्टिकाओं तथा नारायणपुर के उल्लेख पर भी चर्चा हुई। भाजपा नेताओं ने कहा कि कार्यक्रम में राज्य की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख किया जाना प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल प्रभारी चंद्र कुमार सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता उतम सिंह मर्सकोले, सोसायटी अध्यक्ष भास्कर देवांगन, उपपुरोहित नरेंद्र तिवारी, महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य मीनाक्षी सिंह ठाकुर, विक्रम सिंह ठाकुर, सरपंच निवेश हाठले, बूथ अध्यक्ष हिम्मत सिंह, श्रीराम धुर्वे सहित अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट