कवर्धा

शहद प्रसंस्करण केंद्र बोड़ला का अरुणाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा
06-May-2026 4:50 PM
शहद प्रसंस्करण केंद्र बोड़ला का अरुणाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 6 मई। जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन, कवर्धा अंतर्गत शहद प्रसंस्करण केंद्र, बोड़ला में अरुणाचल प्रदेश वन विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया।

प्रतिनिधिमंडल में अरुणाचल प्रदेश वन निगम लिमिटेड के अध्यक्ष नालोंग मिजे, विधायक चौ जिंगनु नामचूम (नामसाई), वन निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष टी. जी. बाकि और प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख पी. सुब्रमण्यम शामिल थे।

वनमंडलाधिकारी कवर्धा निखिल अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल को शहद प्रसंस्करण केंद्र का अवलोकन कराया गया। इस दौरान कच्चे माल के संग्रहण, परीक्षण, भंडारण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, लेबलिंग और विपणन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने केंद्र में कार्यरत समूह सदस्यों के कार्य की सराहना की।

 इस दौरान अरुणाचल प्रदेश वन निगम लिमिटेड की ओर से ?10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उपप्रबंध संचालक जिला यूनियन कवर्धा किर्तिवर्धन सुखदेवे, परिक्षेत्राधिकारी विप्लव बोरकर, मैनेजर शोएब खान, मैनेजर कुलदीप पटेल सहित अन्य कर्मचारी और समूह सदस्य उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट