कवर्धा

रायपुर में ‘पंडरिया सेवा सदन’ की शुरुआत, मरीजों के परिजनों को नि:शुल्क सुविधा
04-Apr-2026 3:17 PM
रायपुर में ‘पंडरिया सेवा सदन’ की शुरुआत, मरीजों के परिजनों को नि:शुल्क सुविधा

कवर्धा, 4 अप्रैल। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए रायपुर में ‘पंडरिया सेवा सदन’ की शुरुआत की गई है। यह सेवा सदन पंडरिया क्षेत्र से इलाज के लिए रायपुर आने वाले मरीजों के परिजनों को ठहरने और भोजन की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराएगा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने रायपुर के देवेंद्र नगर सेक्टर-2 में इस सेवा सदन को जनता को समर्पित किया। यहां ठहरने के लिए कमरे, भोजन, पानी, स्नान और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए रायपुर आते हैं, जहां उनके साथ आने वाले परिजनों को ठहरने और भोजन की व्यवस्था में कठिनाई होती है। इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सेवा सदन की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए संबंधित मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

 सेवा सदन में आने वाले लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें नि:शुल्क बस सेवा, एम्बुलेंस सेवा, मोबाइल हेल्थ सुविधा और कोचिंग जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। साथ ही क्षेत्र में सडक़, सिंचाई और अन्य विकास कार्य भी किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को आगे भी जारी रखा जाएगा।


अन्य पोस्ट