कवर्धा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 3 अप्रैल। कबीरधाम जिले में नाबालिग बालक के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली कबीरधाम में धारा 4 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
प्रार्थी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला से परिचय हुआ, जिसके बाद बातचीत और मुलाकात का क्रम शुरू हुआ। एक मार्च को आरोपी महिला द्वारा नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया गया, जहां उसके साथ अनाचार की घटना हुई।
घटना के बाद आरोपी द्वारा प्रार्थी को डराया-धमकाया गया, जिससे वह तत्काल शिकायत नहीं कर सका। बाद में थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। मामले में पॉक्सो अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


