कवर्धा

ईद-उल-फि़तर पर भाईचारे और सौहार्द का संदेश
21-Mar-2026 2:59 PM
ईद-उल-फि़तर पर भाईचारे और सौहार्द का संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 21 मार्च। छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष इलयास खान ने समस्त देशवासियों को मुहब्बत, भाईचारे और एकता के प्रतीक पावन पर्व ईद-उल-फि़तर की दिली मुबारकबाद दी है।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि ईद का यह पावन त्योहार समाज में प्रेम, आपसी सद्भाव और इंसानियत का पैगाम लेकर आता है। यह दिन हमें सिखाता है कि हम सभी भेदभाव और नफरत को भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटें और समाज में भाईचारे की मिसाल पेश करें।

उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि मिल-जुलकर ईद मनाइए, एक-दूसरे को गले लगाइए और दिलों में पनप रही नफरत को मिटाइए। यही इस त्योहार की असली भावना है, जो हमें एक मजबूत और सौहार्दपूर्ण समाज की ओर ले जाती है। इलयास खान ने आगे कहा कि आज के दौर में जब समाज कई तरह की चुनौतियों से गुजर रहा है, ऐसे में ईद जैसे पर्व हमें एकजुट रहने और प्रेम का संदेश फैलाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां और नई उम्मीदें लेकर आए।


अन्य पोस्ट