कवर्धा

पंडरिया में ‘सीता रसोई’ का शुभारंभ, आमजन को मिलेगा सस्ता और शुद्ध भोजन
23-Oct-2025 4:23 PM
पंडरिया में ‘सीता रसोई’ का शुभारंभ, आमजन को मिलेगा सस्ता और शुद्ध भोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 23 अक्टूबर। पंडरिया में आम नागरिकों को सस्ता और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मानव सेवा समिति पंडरिया द्वारा संचालित ‘सीता रसोई’ का शुभारंभ जनपद कार्यालय के पास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  विधायक भावना बोहरा उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक बोहरा ने अन्नपूर्णा माता की प्रतिमा पर भोग अर्पित किया और स्वयं पूड़ी-खीर बनाकर प्रसाद चढ़ाया। उन्होंने मानव सेवा समिति के सदस्यों को रसोई के शुभारंभ पर बधाई दी और इसके सुचारु संचालन के लिए सुझाव साझा किए।

समिति के सदस्यों ने रसोई प्रारंभ करने में सहयोग देने के लिए विधायक बोहरा के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमिताभ शर्मा, मंडल अध्यक्ष रवीश सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू शर्मा, सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

पहले दिन रसोई में लगभग 215 लोगों ने भोजन किया, जिसमें 160 लोगों ने नि:शुल्क भोजन प्राप्त किया।

मानव सेवा समिति के सदस्यों द्वारा संचालित इस पहल का उद्देश्य नगर में आम नागरिकों को सुलभ मूल्य पर शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।


अन्य पोस्ट