कांकेर

संविधान दिवस पर भाजपा मंडल चारामा ने किया महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण
26-Nov-2026 9:55 PM
संविधान दिवस पर भाजपा मंडल चारामा ने किया महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

चारामा, 26 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी मंडल चारामा द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर नगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को नमन किया गया। साथ ही महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर चारामा बस स्टैंड स्थित डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। तत्पश्चात कोरर चौक स्थित जननायक रामप्रसाद पोटाई की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का आधार है। संविधान हमें न केवल अधिकार प्रदान करता है, बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने की प्रेरणा देता है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का संविधान निर्माण में योगदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुवा इस अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा जिला प्रतिनिधि प्यारेलाल देवांगन, मंडल महामंत्री संतोष नाहर, मंडल महामंत्री खुशी जोतवानी, नारायण दास पंजवानी,  योगेश्वर मेश्राम, कोमल मेश्राम, मोती लाल मेश्राम, निकेश मेश्राम,  मंडल मंत्री यमुना मंडावी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनी यादव युवा मोर्चा मंडल महामंत्री रुपेश देवांगन, प्रियेश सेन, पार्षद संदीप मेश्राम, नागेश भावते धर्मेंद्र कुंजाम एवं हरीश मेहता मुरली सिन्हा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट