कांकेर

धान खरीदी शुरू, किसानों में उत्साह
18-Nov-2026 9:45 PM
धान खरीदी शुरू, किसानों में उत्साह

चारामा, 18 नवंबर। चारामा कृषि उपज मंडी परिसर स्थित धान खरीदी केंद्र एवं चौड़ी धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हेमेंद्र (बंटी) ठाकुर, मंडल महामंत्री संतोष नाहर, जिला आईटी सेल प्रभारी अंकित जैन, मंडल मंत्री ईश्वर प्रसाद छाटा, परमेश्वर यादव, अमित साहू एवं संतोष ओझा भाजयुमो मंडल महामंत्री  प्रियेश सेन सहित क्षेत्र के किसान बंधु-भगिनी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों का स्वागत करते हुए धान खरीदी की शुरुआत पर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की।


अन्य पोस्ट