कांकेर

शादी का झांसा-रेप, आरोपी बंदी
05-Nov-2026 8:59 AM
शादी का झांसा-रेप, आरोपी बंदी

कांकेर, 4 नवंबर। अंतागढ़ थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर 24 घंटे से भी कम समय में उसे हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम हिन्दुबिनापाल   (कदमपारा) निवासी साहिल बघेल (23 वर्ष) के विरुद्ध युवती ने शादी का प्रलोभन देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

 शिकायत के आधार पर अंतागढ़ थाने में बीएनएस की धारा 69 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

 अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया था।  आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।

इसी दौरान मोर-मितान कांकेर पुलिस अभियान के तहत सक्रिय बीट सूचना तंत्र से पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली। ग्राम हिन्दुबिनापाल की बीट आरक्षक महिला आरक्षक लोकेश्वरी गावड़े ने आरोपी के संबंध में सूचना दी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट