कांकेर

स्कार्पियो से 30 पेटी शराब जब्त, आरोपी बंदी
05-Nov-2026 8:57 AM
स्कार्पियो से 30 पेटी शराब जब्त, आरोपी बंदी

पौने 5 लाख की संपत्ति जब्त'

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 4 नवंबर। बांदे पुलिस ने स्कार्पियो वाहन से 30 पेटी अवैध रॉकेट देशी संत्रा शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब के साथ 50 हजार रुपये नकद, परिवहन में प्रयुक्त स्कार्पियो और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 4 लाख 88 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर को बांदे पुलिस को मुखबिर से ग्राम पीव्ही-82 विजय नगर में अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर स्कार्पियो क्रमांक सीजी 18 जे 8172 की तलाशी ली। वाहन में 30 पेटी देशी शराब रखी मिली। इसमें 90 एमएल की कुल 2950 बोतलें थीं, जिनकी कुल मात्रा 265.500 लीटर और कीमत 1 लाख 18 हजार रुपये आंकी गई।

मौके से पुलिस ने 50 हजार रुपये नकद, तीन लाख रुपये कीमत की स्कार्पियो और करीब 20 हजार रुपये कीमत का आईक्यू मोबाइल फोन भी जब्त किया। मामले में अमित साहा  पखांजूर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए विवेचना में लिया गया है।


अन्य पोस्ट