कांकेर

जान से मारने की धमकी देकर रेप, आरोपी बंदी
21-Oct-2026 11:26 PM
जान से मारने की धमकी देकर रेप, आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 21 अक्टूबर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र में पीडि़ता को जान से मारने की धमकी देकर रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भानुप्रतापपुर के समक्ष पेश किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीडि़ता ने 17 अक्टूबर को थाना ताड़ोकी पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि ग्राम ताड़ोकी निवासी जितेन्द्र साहू ने मोबाइल के माध्यम से उससे संपर्क किया था। पीडि़ता के मुताबिक, 25 नवंबर 2025 को जब उसकी मां सामान लेने भानुप्रतापपुर गई थी, तब आरोपी कथित तौर पर घर में जबरन घुसा और उसके साथ रेप किया। पीडि़ता ने यह भी आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी उसकी मां की अनुपस्थिति में जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा और किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।

पीडि़ता की शिकायत पर ताड़ोकी पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(1), 64(2) एवं 351(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम ताड़ोकी स्थित आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया।

पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र साहू  ताड़ोकी, जिला उत्तर बस्तर कांकेर को 19 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी संबंधी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भानुप्रतापपुर के समक्ष पेश किया गया।


अन्य पोस्ट