कांकेर

नारियल पेड़ के नीचे उगाया था गांजा, साढ़े 3 किलो जब्त, आरोपी बंदी
30-Sep-2026 10:20 PM
नारियल पेड़ के नीचे उगाया था गांजा, साढ़े 3 किलो जब्त, आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 30 सितंबर। सरोना पुलिस ने घर की बाड़ी में अवैध रूप से गांजे का पौधा उगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नारियल पेड़ के नीचे उगाया गया गांजे का बड़ा पौधा बरामद किया है। इसका कुल वजन 3 किलो 600 ग्राम और अनुमानित कीमत 1 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को थाना सरोना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिंगनपुर निवासी भुनेश्वर साहू पिता स्व. रत्तीराम साहू, (52) अपने घर की बाड़ी में गांजे का पौधा उगाए हुए है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने आरोपी के घर और बाड़ी में विधिवत रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान नारियल पेड़ के नीचे उगाया गया गांजे का पौधा बरामद हुआ। पुलिस ने पौधे को जब्त कर उसका वजन कराया, जो 3 किलो 600 ग्राम निकला। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 1 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में थाना सरोना में अपराध क्रमांक 43/2026 दर्ज कर आरोपी भुनेश्वर साहू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(क) के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू और एसडीओपी हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र वर्मा, उनि केजूराम रावत, सउनि गोपाल, सउनि शंकर शोरी सहित पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।


अन्य पोस्ट