कांकेर

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया-रेप, आरोपी बंदी
21-Sep-2026 11:12 PM
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया-रेप, आरोपी बंदी

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर 21 सितंबर। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने, दुष्कर्म करने और घटना की जानकारी किसी को देने पर धमकी देने के मामले में पखांजूर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। वहीं पुलिस ने नाबालिग बालिका को भी दस्तयाब कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को पीडि़ता के परिजन ने थाना पखांजूर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 6 अक्टूबर 2025 की रात करीब 10.30 बजे, जब परिजन घर से बाहर थे, उस दौरान आरोपी राजेश सरकार कांकेर , नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर धमकी भी दी।

शिकायत के आधार पर पखांजूर पुलिस ने अपराध क्रमांक 159/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64, 64(2)(एम), 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पखांजूर कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी की पतासाजी कर उसे उसके निवास से गिरफ्तार किया। पूछताछ और विवेचना में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट