कांकेर

नाबालिग को भगाया-रेप, बंदी
07-Sep-2026 10:49 PM
नाबालिग को भगाया-रेप, बंदी

कांकेर, 7 सितंबर। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने, शादी करने तथा शारीरिक संबंध बनाने के मामले में बांदे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर  को प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बांदे में अपराध क्रमांक 71/26 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 137(2), 87, 64(1), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सरजीत राय उर्फ मि_ू  इरपानार, थाना बांदे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट