कांकेर

शराब तस्करी, 3 बंदी
07-Sep-2026 10:48 PM
शराब तस्करी, 3 बंदी

 5 लाख की संपत्ति बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 7 सितंबर।  कोरर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से अवैध शराब की तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 132.360 लीटर अंग्रेजी शराब, नकदी, तीन मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार सहित कुल 5 लाख 18 हजार 320 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 5 एवं 6 सितंबर की दरमियानी रात अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कोरर पुलिस की टीम ने चिल्हाटी चौक मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की। इसी दौरान सफेद रंग की कार क्रमांक सीजी 05 एम 7788 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में बक्सों में शराब मिली। शराब की कुल मात्रा 132.360 लीटर और अनुमानित कीमत 73,320 रुपये बताई गई है।

कार सवार प्रेम कुमार सिन्हा , उमेंद्र बघेल और रोहित देवांगन को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 25 हजार रुपये नकद और तीन स्मार्टफोन भी बरामद किए गए। शराब परिवहन में प्रयुक्त कार की कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट