कांकेर

समाजसेवी अजय मोटवानी को पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर के हाथों मिला ‘इंडिया ब्रांड आइकॉन-2026’ सम्मान
05-Sep-2026 3:18 PM
समाजसेवी अजय मोटवानी को पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर के हाथों मिला ‘इंडिया ब्रांड आइकॉन-2026’ सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 5 सितंबर।  कांकेर निवासी समाजसेवी अजय ‘पप्पू’ मोटवानी को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘इंडिया ब्रांड आइकॉन-2026’ सम्मान प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर के हाथों दिया गया।

मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित होटल हॉलिडे इन में इंडिया साइबर मीडिया संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अजय मोटवानी को यह सम्मान सौंपा गया।

सामाजिक गतिविधियों का ब्यौरा

अजय मोटवानी द्वारा अब तक 165 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराया गया है।

वे असहाय मरीजों के इलाज में सहयोग, आर्थिक सहायता तथा पर्यावरण एवं जल संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में संलग्न रहे हैं। इंग्लैंड से प्रकाशित एक स्मारक पत्रिका में भी उनके सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया गया है।

सम्मान के बाद व्यक्त किया आभार

30 अगस्त को मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम के बाद कांकेर लौटने पर अजय मोटवानी ने इस सम्मान के लिए आयोजक संस्था इंडिया साइबर मीडिया, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट