कांकेर
कांकेर, 27 अगस्त। नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामले में सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग पीडि़ता और विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को चारामा क्षेत्र से बरामद कर लिया। पुलिस ने अपचारी बालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त कोफुसलाकर नाबालिग के परिजन ने अपनी पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला- ले जाने की रिपोर्ट सिटी कोतवाली कांकेर में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नाबालिग पीडि़ता और संदेही चारामा क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम गठित कर तत्काल चारामा रवाना की गई। टीम ने तलाश कर दोनों को बरामद कर कांकेर थाना लाया।
पूछताछ के दौरान नाबालिग पीडि़ता ने शारीरिक संबंध बनाए जाने की जानकारी दी। इसके बाद प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 जोड़ी गई। पुलिस के मुताबिक, विधि से संघर्षरत अपचारी बालक ने पूछताछ में घटना करना स्वीकार किया। उसकी सामाजिक पृष्ठभूमि संबंधी प्रारूप तैयार कर नियमानुसार कार्रवाई के बाद किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।