कांकेर

भारत आर्थिक विकास के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है-देवांगन
22-Aug-2026 10:52 PM
भारत आर्थिक विकास के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है-देवांगन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

चारामा, 22 अगस्त। नगर पंचायत चारामा के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य प्यारे लाल देवांगन ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर एक नई पहचान बना रहा है। विकसित भारत का संकल्प केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों का सामूहिक सपना है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार किया जा रहा है।

श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले वर्षों में देश के गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाओं को लागू किया है। आज भारत आत्मनिर्भरता, डिजिटल क्रांति, आधुनिक बुनियादी ढांचे, रक्षा क्षमता, वैश्विक कूटनीति तथा आर्थिक विकास के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूर्ण होगा, जब समाज का प्रत्येक वर्ग इस अभियान में सहभागी बने। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और आने वाले वर्षों में विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

श्री देवांगन ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व देशवासियों में विश्वास, सुरक्षा और विकास की भावना को मजबूत करता है। आज पूरे देश में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जो सुशासन और सेवा के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से विकसित भारत के संकल्प को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।


अन्य पोस्ट