कांकेर

बाइक बरामद, आरोपी बंदी
11-Aug-2026 11:00 PM
बाइक बरामद, आरोपी बंदी

कांकेर, 11 अगस्त। कांकेर जिले के चौकी दुधावा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। बरामद मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त को छापरपारा बासनवाही निवासी दुर्गेश कुमार ध्रुव अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 19 बीपी 3748 से ग्राम मुसुरपुटटा खार स्थित खेत देखने गया था। उसने मोटरसाइकिल सडक़ किनारे खड़ी की थी। खेत देखने के बाद वापस लौटने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर उसने चौकी दुधावा में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस टीम ने बाइक की तलाश शुरू की। संदिग्ध व्यक्तियों और संभावित ठिकानों पर निगरानी के दौरान पुलिस को मिली सूचना के आधार पर बरदेभाटा निवासी नंदकुमार ध्रुव  को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ और विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बजाज पल्सर 150 मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आरोपी नंदकुमार ध्रुव को 9 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट