कांकेर

गांजा संग आरोपी बंदी
08-Aug-2026 10:17 PM
गांजा संग आरोपी बंदी

कांकेर, 8 अगस्त। बान्दे थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने ग्राम कुरेनार लोहारपारा में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गांजा रखने और उसकी बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 4.300 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 2.10 लाख रुपए है। मौके से गांजा बिक्री की रकम के रूप में 500 रुपए भी जब्त किए गए।

पुलिस के मुताबिक 6 अगस्त को बान्दे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुरेनार लोहारपारा निवासी सालिक राम आंचला (50) अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना पर बान्दे थाना पुलिस और 94वीं बटालियन बीएसएफ बान्दे की संयुक्त टीम ने गांव में पहुंचकर तलाशी एवं रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में रखा गांजा बरामद किया। तौल करने पर इसकी मात्रा 4 किलो 300 ग्राम पाई गई। पुलिस ने इसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपए आंकी है। इसके साथ ही 500 रुपए नकद भी जब्त किए गए, जिसे पुलिस ने गांजा बिक्री की रकम बताया है।मामले में बान्दे थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट