कांकेर

प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक 2 को
01-Aug-2026 3:54 PM
प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक 2 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 1 अगस्त। छत्तीसगढ़ प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग समाज की जिला स्तरीय आवश्यक बैठक  2 अगस्त  (रविवार) को सुबह 11 बजे साहू समाज भवन, कंकालीन पारा, नया बस स्टैंड के पीछे, कांकेर में आयोजित की जाएगी।

 जिला उपाध्यक्ष दशरथ साहू द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी तथा समाज की आगामी कार्ययोजना तैयार करने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

बैठक में जिले के सभी पदाधिकारियों, समाज प्रमुखों एवं विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों की उपस्थिति को प्राथमिकता के आधार पर अनिवार्य बताया गया है। इसके लिए सभी ब्लॉक अध्यक्षों को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

 जिला उपाध्यक्ष दशरथ साहू ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं समाज प्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।


अन्य पोस्ट