कांकेर

कार की ठोकर से हिरण की मौत, मालिक तलब
27-Jul-2026 6:15 PM
कार की ठोकर से हिरण की मौत, मालिक तलब

कांकेर, 27 जुलाई। नेशनल हाईवे 30 पर घड़ी चौक के पास कार की ठोकर से आज सुबह एक हिरण की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हुई है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने वाहन मालिक को तलब किया है। जंगल से भटककर शहर पहुंचा हिरण रात भर एसपी कार्यालय के समीप की झाडिय़ां में छुपा रहा। इसकी सूचना मिलने  पर वन विभाग की टीम वहां पहुंची। मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर रही थी, तभी तेज रफ्तार कार की चपेट में हिरण आ गई। जिससे हिरण गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल हिरण एसपी बंगले के पीछे घसीटते हुए पहुंची।  वन विभाग ने हिरण को पशु चिकित्सालय पहुंचाया। जबकि इसके पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।  हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कार के नंबर के आधार पर वाहन मालिक को तलब किया गया है।


अन्य पोस्ट