कांकेर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर ,14 जुलाई। नाबालिग बालिका का अपहरण कर रेप करने वाले आरोपी युवक को अंतागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया ।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने 10 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बहन घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं , अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपहरण कर ले जाने के संदेह पर थाना अन्तागढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ किया गया ।
आरोपी को पकडऩे थाना प्रभारी अंतागढ़ के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की गई।
तकनीकी विश्लेषण की सहायता से आरोपी का पता कर पीडि़ता को उसके चंगुल से छुड़ाकर अभिभावक को सौंप दिया गया। आरोपी श्याम लाडिय़ा (20 वर्ष) चाउरगाँव थाना कोड़ेकुर्से जिला कांकेर को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।