कांकेर

युवती से अश्लील बातें, आरोपी बंदी
11-Jul-2026 10:50 PM
युवती से अश्लील बातें, आरोपी बंदी

कांकेर, 11 जुलाई। युवती को मोबाइल पर लगातार कॉल कर अश्लील बातें कर मानसिक रूप से प्रताडि़त करने वाले आरोपी युवक को कांकेर पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा पर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक प्रतिभा लहरे के पर्यवेक्षण में महिला रक्षा टीम जिले में नियमित पेट्रोलिंग एवं निगरानी कर रही है। इसी दौरान 9 जुलाई को महिला हेल्पलाइन पर सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति मोबाइल पर लगातार कॉल कर एक युवती से अश्लील बातें कर रहा है और उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा है।

सूचना मिलते ही महिला रक्षा टीम मौके पर पहुंची और नया बस स्टैंड क्षेत्र में आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 170, 126(2) एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। बाद में उसे कार्यपालन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार सिन्हा ग्राम कोकपुर, थाना कांकेर के रूप में हुई है।


अन्य पोस्ट