कांकेर
505 प्रकरणों में जब्त अवैध शराब को किया नष्ट
11-Jul-2026 10:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कांकेर, 11 जुलाई। कांकेर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के 505 प्रकरणों में जब्त कुल 3,188.935 बल्क लीटर अवैध शराब का नष्टीकरण किया। यह कार्रवाई भानुप्रतापपुर पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी शेरबहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख और आबकारी निरीक्षक रेणु मरकाम की मौजूदगी में नष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।
कार्रवाई के दौरान 1,629.805 बल्क लीटर देशी महुआ शराब तथा 1,559.130 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब सहित कुल 3,188.935 बल्क लीटर अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे