कांकेर

बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार
10-Jul-2026 11:07 PM
बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

कांकेर, 10 जुलाई। शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित ताज होटल के सामने से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में कांकेर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर ली। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार 9 जुलाई को राजापारा निवासी मोहम्मद आशिफ ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने मित्र के साथ मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी 05 एएम 5697) से ताज होटल भोजन करने गया था। होटल के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर गया, लेकिन लौटने पर वाहन गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

प्रकरण में धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी महेश दुग्गा (38)  को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।


अन्य पोस्ट