कांकेर

भाजपा मंडल चारामा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संगोष्ठी
06-Jul-2026 10:57 PM
भाजपा मंडल चारामा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संगोष्ठी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

चारामा, 6 जुलाई। भाजपा मंडल चारामा द्वारा जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यालय अटल समरसता भवन में संगोष्ठी एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने की। मुख्य वक्ता के रूप में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हेमेंद्र (बंटी) ठाकुर एवं प्रदेश महिला कार्यसमिति सदस्य  उमा देवी शर्मा ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, उनके अद्वितीय योगदान तथा ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ के संकल्प पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संतोष  नाहर ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता भागीराम साहू, भोजराज सोनी,रुपेश देवांगन प्रियेश सेन, जागेश्वर सिन्हा, टीकम ताराम, आशीष उईके,अंकित शर्मा  सत्कार पटेल,अमित साहू वासुदेव साहू, अमजद खान, हेमू साहू एवं हरीश मेहता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगोष्ठी के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रहित सर्वोपरि के विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।


अन्य पोस्ट