कांकेर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 28 जून। कांकेर जिले की आमाबेड़ा पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने करीब एक वर्ष पहले पीडि़ता को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का वादा किया और उसके बाद लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीडि़ता की शिकायत पर थाना आमाबेड़ा में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।
पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार साहू के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए कोण्डागांव जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तोरण्ड में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सकुनलाल पोयाम (21 वर्ष), निवासी ग्राम तोरण्ड, थाना बड़ेडोंगर, जिला कोण्डागांव के रूप में हुई है।