कांकेर

शादी का झांसा, नाबालिग का अपहरण-रेप, आरोपी बंदी
25-Jun-2026 9:59 PM
शादी का झांसा, नाबालिग का अपहरण-रेप, आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 25 जून। कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपहरण कर रेप का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने  रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 जून को पीडि़ता की बहन ने थाना चारामा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बहन की कुछ माह पूर्व ग्राम साल्हेभाट निवासी ओमन कुमार तारम से पहचान हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी। 22 जून को आरोपी ने नाबालिग को चारामा बस स्टैंड बुलाया, जहां से वह उसे मोटरसाइकिल से अपने ननिहाल ग्राम दुखचेरा (गुरूर) ले गया। आरोप है कि वहां नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 24 जून को आरोपी उसे गांव के पास छोडक़र फरार हो गया।

चारामा पुलिस ने धारा 137(2), 64(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा पाक्सो एक्ट की धारा 4 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी ओमन कुमार तारम ग्राम साल्हेभाट, थाना गुरूर, जिला बालोद को गिरफ्तार कर लिया।


अन्य पोस्ट