कांकेर

अश्लील वीडियो फैलाया, आरोपी बंदी
22-Jun-2026 10:13 PM
अश्लील वीडियो फैलाया, आरोपी बंदी

कांकेर, 22 जून। महिला की अश्लील फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में बांदे पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि दूसरा आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बांदे में दर्ज अपराध क्रमांक 50/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 77, 79, 351(2), 3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(सी), 66(ई) एवं 67(ए) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बांदे निवासी ब्रोजेन पाल और पुणे निवासी सागर काले ने उसके साथ अवैध संबंध बनाकर अश्लील वीडियो तैयार किया तथा उसे बदनाम करने की नीयत से फोटो और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल कर रहे हैं।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर के दिशा-निर्देश तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामचंद्र साहू के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने मुख्य आरोपी ब्रोजेन पाल निवासी बांदे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले में दूसरे आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं की निजता से जुड़े अपराधों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट