कांकेर
कांकेर, 18 जून। रासायनिक खाद तथा धान बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु एवं किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्धता कराने 19 जून से प्रत्येक मंडल मुख्यालय के लैम्पस में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है वर्तमान भाजपा सरकार के द्वारा की जा रही किसानों के साथ छलावा तथा रासायनिक खाद एवं बीज की हो रही किल्लत के विरुद्ध ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर ग्रामीण के द्वारा किसानों को न्याय एवं हक दिलाने हेतु लैम्प्स चलो अभियान का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक मंडल मुख्यालय के लैम्पस में विरोध प्रदर्शन कर राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इसके तहत 19 जून को मरकाटोला, 23 जून को पीढ़ापाल, 24 जून को नाथियानावगांव,25 जून को पटौद तथा 29 जून को कांकेर लैम्पस में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर ग्रामीण के अध्यक्ष लोमेंद्र यादव ने बताया कि रासायनिक खाद तथा धान बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु एवं किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्धता कराने प्रत्येक मंडल मुख्यालय के लैम्पस में विरोध प्रदर्शन कर राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। कांग्रेसजनों से किसान हित में आयोजित अभियान में सम्मिलित होने की अपील की गई है।