कांकेर

ऑनलाइन ठगी का आरोपी राजस्थान से बंदी
13-Jun-2026 10:04 PM
ऑनलाइन ठगी का आरोपी राजस्थान से बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 13 जून। ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में  पुलिस ने एक आरोपी को  राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन एवं जियो सिम कार्ड जब्त किया गया है।

 पुलिस के अनुसार प्रार्थी शिवेन्द्र मिश्रा मध्यप्रदेश, वर्तमान में सीएएफ कैंप एडगुड में पदस्थ हैं। उन्होंने थाना लोहत्तर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 दिसंबर 2025 को अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। राशि वापस करने के लिए संपर्क करने पर आरोपी ने प्रयुक्त सिम कार्ड तोडक़र फेंक दिया और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।

मामले में थाना लोहत्तर में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल एवं एसडीओपी भानुप्रतापपुर शेर बहादुर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी जांच और साइबर विश्लेषण के आधार पर आरोपी सुनील जयपाल (23) निवासी राजस्थान को चिन्हित किया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और जियो सिम कार्ड बरामद किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट की धारा 66(डी) तथा बीएनएस की अन्य धाराएं भी जोड़ी गईं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 11 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट