कांकेर

झपटमारी, एक गिरफ्तार
06-Jun-2026 10:03 PM
झपटमारी, एक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 6 जून। कांकेर जिले के दुर्गुकोन्दल क्षेत्र में हुई झपटमारी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार 3 जून को ग्राम घोटिया निवासी कुमारीबाई खेत से काम कर घर लौट रही थीं। विक्रमगंज के समीप भानुप्रतापपुर-दुर्गुकोन्दल मुख्य मार्ग पर एक सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुकी। कार में तीन युवक और एक युवती सवार थे। इसी दौरान एक युवक ने बातचीत के बहाने उनके गले में पहनी माला को सोने की माला समझकर झपट लिया और साथियों के साथ वाहन में बैठकर फरार हो गया।

पीडि़ता ने दुर्गुकोंदल थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश की गई। जांच के दौरान एक आरोपी आशीष भट्टाचार्य को रायपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की मारुति डिजायर कार (क्रमांक सीजी-04-क्यूएम-7181) बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई गई है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


अन्य पोस्ट