कांकेर

नपं के 3 कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह
03-Jun-2026 9:49 PM
नपं के 3 कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह

चारामा, 3 जून। नगर पंचायत चारामा के सभागार में जलप्रदाय क्षेत्र में कार्यरत तीन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों जयराम साहू, चित्रवीर साहू और कुंजलाल देवांगन को तिलक वंदन, श्रीफल, शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया और विदाई दी गई।

नगर पंचायत के अध्यक्ष भुवनेश्वर नागराज ने कहा कि  कम मानदेय व्यवस्था होने के बावजूद इन कर्मचारियों ने पिछले 20-25 वर्षों में नगर की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मौसम की विपरीत परिस्थितियों में भी इन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, जिसे नगर की जनता और पंचायत परिवार हमेशा याद रखेगा। शासन के नियमानुसार आज इस विदाई के बाद भी आगे नए कर्मचारियों को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता बनी रहेगी।

उप अभियंता हरीश कुमार धु्रव ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नगर की सेवा का स्तंभ बताते हुए उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।

 समारोह को लेखापाल वृषभ ठाकुर, पार्षद रानू सेन और पार्षद रजनी यादव ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर नगर पंचायत के अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे, जिसमें  पार्षदगण  तुलसी धर्मेंद्र कुंजाम, संदीप मेश्राम, कविता विनोद साहू आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट