कांकेर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चारामा, 3 जून। विकासखंड चारामा के समस्त प्राचार्यों की बैठक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारामा में बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक में संघ के गठन, प्राचार्यों के वर्तमान परिस्थितियों में चुनौतियाँ, समस्याओं एवं रणनीतियों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर नवगठित पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये, जिसमें बसंत दीवान, अजित राम कंवर, नंद कुमार ध्रुव, विष्णु सेन , रामकमल सुकदेवे जी ने प्रमुख रूप से अपनी बातें रखी।
वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में आगामी सत्र में बेहतर परीक्षा परिणाम देने के लिए प्रारंभ से रणनीति तैयार करने ,विकासखंड के सेवानिवृत्त प्राचार्यों के सम्मान समारोह, एवं प्राचार्यो के लिए वर्तमान चुनौतियों ,समस्याओं एवं उनके समाधान के परिप्रेक्ष्य में सकारात्मक सुझाव प्रस्तुत किये।
अंत में रामकमल सुकदेवे के पर्यवेक्षण में विकास खंड स्तरीय प्राचार्य फोरम का गठन किया गया. जिसमें निम्नांकित पदाधिकारी का चयन सर्वसम्मति से किया गया।जिसमें संरक्षक बसंत दीवान, अध्यक्ष अजित कंवर,उपाध्यक्ष नंद कुमार ध्रुव एवं सुनीता गंगराले, सचिव हरिश्चन्द्र पोताई, सह सचिव योगिनी सुधाकर, कोषाध्यक्ष विष्णु सेन, मिडिया प्रभारी - अमित सक्सेना,मीडिया सह प्रभारी माखन लाल साहू को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में रामदुलार प्रजापति, भगबली सूर्यवंशी,सुशीला गढ़पाले, सतरूपा मंडावी, जानकी जुर्री, प्रेमलता शर्मा, लखनलाल ठाकुर, लिकेश्वर भुसाखरे, रामप्रसाद नेगी, जागेश्वर उंडनकर,ऐ आर डहरे सहित अन्य पप्राचार्यों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अमित सक्सेना द्वारा किया गया।


