कांकेर

56 सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा
22-May-2026 7:14 PM
56 सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 22 मई। कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के सभी 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। पंचायतों को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त फंड नहीं दिए जाने के कारण उन्होंने यह कदम उठाए हैं।

बताया गया कि बीते तीन दिनों से सरपंच धरने पर बैठे थे । उनका आरोप है कि पंचायतों को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त फंड नहीं दिया जा रहा है और महीनों से उनका मानदेय अटका हुआ है। फंड की कमी के कारण सडक़, नाली, पेयजल, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं के काम पूरी तरह ठप पड़े हैं।

सरपंचों का कहना है कि गांव की जनता उनसे जवाब मांग रही है, लेकिन खाली खातों के कारण वे अपने चुनावी वादे पूरे नहीं कर पा रहे।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार अंतागढ़ क्षेत्र में विभिन्न मदों से विकास कार्य जारी हैं और पिछले एक साल में लगभग 80 करोड़ रुपये के काम स्वीकृत किए गए हैं। 


अन्य पोस्ट