कांकेर

नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार
22-May-2026 4:27 PM
नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 22 मई। नाबालिक बालिका से रेप करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। आरोपी  पीडि़ता को डरा-धमकाकर उसके साथ रेप करता था। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न अपराध दर्ज हैं।

  पुलिस के अनुसार प्रार्थिया ने सिटी कोतवाली कांकेर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी सन्नी नाग ने 15 सितंबर 2022 की रात्रि लगभग 11.30 बजे पीडि़ता के घर में प्रवेश कर, उसके नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी द्वारा पीडि़ता को लगातार डरा-धमकाकर 5 मार्च 2026 तक शारीरिक शोषण किया जाता रहा।

पीडि़ता की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी कांकेर  प्रतीक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की गई।

पुलिस टीम द्वारा टिकरापारा कांकेर में घेराबंदी कर आरोपी सन्नी नाग उर्फ राजू कांकेर को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर थाना कांकेर में धारा 64(1), 64(2)(द्व), 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, जुआ एक्ट एवं अन्य आपराधिक मामले शामिल हैं। उक्त मामले में आरोपी के विरूद्ध वर्ष 2019 में अपराध क्रमांक 128/19 ,वर्ष 2021 मे अप.क्र.293/21 , वर्ष 2024 मे अपराध क्र. 418/2024 के प्रकरण दर्ज हैं।


अन्य पोस्ट