कांकेर
घर में शराब बेचते एक बंदी
09-May-2026 10:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कांकेर, 9 मई। अपने घर में अंग्रेजी व देसी शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लगभग 18 लीटर शराब जब्त किया गया।
थाना चारामा पुलिस एवं साइबर सेल टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जामबहार निवासी चन्द्रहास सिन्हा अपने घर में अवैध रूप से अंग्रेजी एवं देशी शराब बिक्री के लिए रखा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड की गई।
रेड के दौरान आरोपी चन्द्रहास सिन्हा जामबहार थाना चारामा जिला कांकेर के कब्जे से कुल 17.670 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 6,730 रुपये आंकी गई है। पुलिस द्वारा मौके पर शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना चारामा में धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आज उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


