कांकेर

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर नपं के पूर्व अध्यक्ष ने दी बधाई
11-Nov-2025 10:04 PM
 वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर नपं के पूर्व अध्यक्ष ने दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

चारामा, 11 नवंबर। नगर पंचायत चारामा के पूर्व अध्यक्ष प्यारे लाल देवांगन ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर नगरवासियों क्षेत्रवासियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत माता के प्रति समर्पण, त्याग और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इस गीत ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों में देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित किया और अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के लिए यह प्रेरणास्रोत बना।

श्री देवांगन ने कहा कि हमें गर्व है कि भारत की राष्ट्रीय चेतना का  प्रथम स्वर वंदे मातरम् 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर चुका है वंदे मातरम् जैसे अमर राष्ट्रगीत ने हमें एकता, सम्मान और मातृभूमि के प्रति प्रेम का संदेश दिया। वंदे मातरम् केवल शब्द नही , यह हमारी आत्मा की आवाज है ,उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर हम सभी देश की अखंडता, एकता और प्रगति के लिए संकल्प लें।


अन्य पोस्ट