कांकेर

महानदी घाट पर पुल क्षतिग्रस्त, साव से मिले ग्रामीण
12-Sep-2025 10:41 PM
महानदी घाट पर पुल क्षतिग्रस्त, साव से मिले ग्रामीण

चारामा, 12 सितंबर। हाराडूला चारामा मार्ग पर स्थित महानदी घाट पर बने पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर भाजपा नेता नंद कुमार ओझा, रघुनंदन साहू के नेतृत्व में परमानंद साहू, बिरसिंह कोर्राम, टाकेश्वर मरकाम, केशव साहू, दीपांकर सिन्हा, महेंद्र गावड़े, रामू सिन्हा, पवन जुर्री, कार्तिक सिन्हा, रामनारायण नेताम, भागी राम साहू आदि ग्रामीणों ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव से मुलाक़ात कर समस्या से अवगत कराया।

 उन्होंने बताया कि हाराडुला के महानदी घाट पर बना पुल नरहरपुर से चारामा राष्ट्रीय राजमार्ग को जोडऩे वाला प्रमुख पुल है आने वाले दिनों में चारामा राष्ट्रीय राजमार्ग से भारत माला सडक़ को जोडऩे वाला यह प्रमुख मार्ग है। इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन पुरी तरह से प्रभावित है। इस मार्ग से जाने वाली सभी गाडिय़ां चारामा शहर के व्यस्त मार्ग से होकर गुजऱने पर मजबूर हैं।

 उपमुख्यमंत्री अरुण साव को इस समस्या से अवगत कराने पर तत्काल उन्होंने प्रदेश स्तर के अधिकारियों से चर्चा की एवं जल्द आवागमन कैसे बहाल हो, इसके लिये आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 अचानक इतने बड़े पुल के क्षतिग्रस्त होने पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने पूरे प्रदेश के पुल पुलिया के सतत् निगरानी हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी तय करने  कहा एवं भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिये अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये।

 पुल क्षतिग्रस्त होने का प्रमुख कारण रेत खनन का होना बताते हुए ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 25 साल पुराने इस का निर्माण उच्च तकनीक से नहीं हुवा है। रेत खनन के कारण नदी का पानी पुल के नींव के नीचे से बह रहा है जिसके कारण पुल धंस गया।


अन्य पोस्ट