कांकेर

महारुद्राभिषेक -हवन पूजन
23-Jul-2025 10:32 PM
महारुद्राभिषेक -हवन पूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

चारामा, 23 जुलाई। मंगलवार को नगर के वार्ड क्र 14 बिजली पारा में महारुद्राभिषेक, हवन-पूजन भक्तों ने किया, जिसमें पं. तिलेश्वर शास्त्री जी महाराज के द्वारा विधिवत  महारुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन किया, तत्पश्चात  खीर-पूड़ी प्रसादी वितरण किया।

रात्रिकालीन संगीतमय रामचरित मानस रामायण पाठ का भी आयोजन किया गयां जिसमें ग्राम करिहा की महिला रामचरित मानस मंडली ने अपने सुमधुर संगीतमय भजन से उपस्थित श्रद्धालूओं, श्रोताओं का मन मोह लिया और वे झूमने पर मजबूर हो गये।

इम महारुद्राभिषेक हवन-पूजन कार्यक्रम में वार्ड क 13 के पार्षद उत्तम साहू आर एस एस के खंड प्रमुख चन्द्रशेखर सोनकले वार्ड क्र 14 के पार्षद अंजू सोनकर नगर के पत्रकार राजेन्द्र ओझा, बसंती ओझा, चन्द्रकला शर्मा, पुष्पा नायक, रामकुमार नायक संजय ओझा, सरस्वती ओझा, सरिता ओझा, सोनी पुष्पा, ऊषा देवांगन,राधा नाग,तेजीन कांगे,चेतना चौहान सहित बड़ी संख्या में वार्ड एवं नगरवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट