कांकेर

शादी का झांसा दे महिला से रेप, आरोपी कांग्रेस पार्षद फरार
21-Jul-2025 10:47 PM
शादी का झांसा दे महिला से रेप, आरोपी कांग्रेस पार्षद फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 21 जुलाई। शादी का झांसा देकर महिला के साथ रेप करने के आरोप में उदय नगर के कांग्रेस पार्षद के खिलाफ अपराध कायम किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

रविवार को पीडि़त महिला की शिकायत पर पार्षद  त्रिलोक सिंह ठाकुर के विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध होने के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। इस घटना के बाद कांग्रेस सकते में है।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2025 के स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्षद त्रिलोक सिंह ठाकुर और उसी वार्ड की विधवा महिला करीब हुए थे। महिला का आरोप है कि उसके साथ शादी करने के वादे के चलते शारीरिक संबंध भी बनाए गए।

पार्षद की शादी कहीं और तय होने व महिला के साथ दगाबाजी करने के कारण रविवार 20 जुलाई को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

कोतवाली कांकेर टी आई मनीष नागर का कहना है कि महिला की शिकायत पर त्रिलोक सिंह ठाकुर के विरुद्ध   दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है। रिपोर्ट होने के बाद आरोपी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।


अन्य पोस्ट