कांकेर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चारामा, 9 जून। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारे लाल देवांगन ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 30 मई को सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा के 11 सफल वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा पूरी की।
इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही प्रधानमंत्री जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, आवास योजना, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन जैसी अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने का कार्य किया।
इन्हीं वर्षों में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक निर्णयों व ठोस नीतियों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की रक्षा क्षमताओं को सशक्त बनाया। सर्जिकल स्ट्राइक, आतंरिक सुरक्षा सुदृढ़ीकरण और रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के प्रयासों ने देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष केवल वर्षों की गिनती नहीं है यह एक ऐसे युग का प्रतीक है, जिसमें भारत ने विश्व पटल पर अपना डंका बजाया है आत्म निर्भर भारत और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों से देश ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ है विकास ,विश्वास और परिवर्तन के मंत्र के साथ भारत का गौरव और आत्मबल दोनों बढ़े हैं यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि हम ऐसे नेता के नेतृत्व में कार्य कर रहे हैं जिन्होंने भारत को नई दिशा दी ।
प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने संदेश में कहा, हमारा संकल्प है - ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास।’ सेवा ही हमारा धर्म है, राष्ट्र रक्षा और जनकल्याण ही हमारा उद्देश्य है।
11 वर्षों की इस विकास यात्रा ने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है और आने वाले समय में भी यह संकल्प और समर्पण की भावना से प्रेरित होकर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।